सेवाभारती सिरोही द्वारा अम्बेडकर बस्ती में बालसंस्कार केन्द्र का शुभारंभ

राजस्थान/सिरोही – सेवा भारती समिति सिरोही द्वारा शुक्रवार को अम्बेडकर बस्ती मे बाल संस्कार केन्द्र का शुभारभ किया गया।
ज्ञातव्य है कि सेवाभारती देश भर में विभिन्न सेवा कार्यो को संचालित करने वाली एवम सेवा शब्द को चरित्रात करने वाली राष्ट्रीय संस्था है।
सेवा भारती अपने समाज के अभावग्रस्त, निर्धन,वंचित, उपेक्षित, पीड़ित बन्धुओं की सेवारत अखिल भारतीय संगठन है। यह संगठन 80000 से अधिक सेवाकार्य देशभर में संचालित करता है।
अपने समाज के इन बन्धुओ को अपना मानकर ,अपनेपन के भाव से एक उत्थान, विकास करते हुए स्वाभिमान व सम्मान युक्त जीवन बनाकर समरस ,स्वस्थ-सुंदर समाज बनाने के उद्देश्य से संगठन इस कार्य में प्रगतिशील है।

इसके लिए विभिन्न प्रकार के छोटे बड़े प्रकल्प व गतिविधिया चलाकर यह करने का प्रयास है।
अम्बेडकर बस्ती में शुरू किया गया बालसंस्कार केन्द्र भी इसकी एक कड़ी है। इसके अलावा
सेवाभारती विभिन्न दैवीय आपदाओ में भी अपेक्षित सहयोग के लिए तत्पर रहती हैं।
यह सारा कार्य समाज के द्वारा आर्थिक सहयोग से चलता है। संस्कार केन्द्र शुम्भरम्भ के दौरान विभाग मंत्री प्रभुराम सेवा भारती के द्वारा मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलित के द्वारा किया गया। विभाग शिक्षा आयाम प्रमुख मधुसुदन द्वारा प्रार्थना गीत मंत्र का अभ्यास करवाया । इस दौरान देवाराम जिला अध्यक्ष सेवाभारती, विक्रम कोषाध्यक्ष आदि का उपस्थित रहे।

पत्रकार दिनेश लूणिया सादड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।