राजस्थान/सादड़ी- सेवाभारती समिति की स्थानीय शाखा सादड़ी की और से नवरात्रि के पावन पर्व की दुर्गा अष्ठमी के दिन सादड़ी के मोकाजी स्थित नम्बर 2 विद्यालय में 108 कन्याओं का सामुहिक पूजन किया गया।
कन्यापूजन के इस अवसर पर मुख्य अतिथि भामाशाह देवराज राका , विशिष्ट अतिथि गणेश जैन एवम मुख्य वक्ता विजयसिंह माली रहे।
सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा भारतमाता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुम्भारम्भ किया गया। तद्पश्चात भामाशाह देवराज राका ने कहा कि नवरात्र के इन पावन दिनों में समस्त नव दुर्गा धरती पर कन्याओ के वेश में धरती पर रमण करती है इस समय उन कन्याओ का पूजन करना देवी की कृपा प्राप्त करने के समान हैं।
मुख्यवक्ता विजय सिंह माली ने अपने सम्बोधन मे कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए कड़ा संदेश देते हुए कहा कि जिस कन्याओ को हम दैवीय स्वरूप मानकर उनकी पूजा करते है उन प्रत्येक महिलाओं का सम्मान करने की विचारधारा अपनावे।
उन्होंने समाज मे महिलाओं के विरुद्ध फैली कुप्रथाओ का भी कड़ा विरोध किया।
कन्यापूजन यजमानो द्वारा सम्पन करवाया गया जिसमें कन्याओ के पैर धुलवा तिलक माला से पूजा प्रति नो कन्या एक यजमान के साथ की गई।
पूजन पश्चात कन्याओ को भोजन करवा दक्षिणा दी गई।
ज्ञातव्य है कि सेवाभारती पिछड़े वंचित व दिन दुखियों की सेवार्थ एवम उन्हें समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिये प्रयत्नरत संस्था है।
कार्यक्रम में सेवाभारती के नगरमंत्री नारायण राईका ने आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में प्रान्त सहमंत्री विजय सिंह माली, सह जिलामंत्री दिनेश लूणिया, मोहनलाल सोलंकी, अरविंद परमार,कार्यकारिणी सदस्य रमेश रिंडर, गुलाब बाफना, मघाराम रिंडर, किशन लखारा, मोहनलाल मेघवाल, एवम प्रकल्प प्रभारी पूजा, जिनल आदि उपस्थित रहे।
पत्रकार दिनेश लूणिया