बरेली। भारत सरकार में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से सम्पूर्ण भारतीय रेलवे पर माह जनवरी 2021 में कुल 4361 सेवानिवृत्त हुए रेल कर्मचारियों को समापक पत्र सहित अन्य दस्तावेज प्रदान किए। सेवानिवृत्त हुए रेल कर्मचारियों के दीर्घ आयु, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। रेल मंत्री की ओर से इज्जतनगर मंडल पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी से सनत जैन ने सेवानिवृत्त हुए 34 रेल कर्मचारी को समापक राशि का परिपत्र, मेडीकल कार्ड सहित सेवानिवृत्ति के अन्य दस्तावेज सौंपे। इस अवसर पर मंडल कार्मिक अधिकारी अरविंद कुमार श्रीवास्वत सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।।
बरेली से कपिल यादव