*क्लब ने घर-घर पौधे बांटकर मनाया पर्यावरण दिवस
बरेली। मानव सेवा क्लब ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी घर घर पौधे बांटकर मनाया पर्यावरण दिवस। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने बताया कि मानव सेवा क्लब के 100 से ज्यादा सदस्यों के घर उपयोगी पौधे बांटकर पर्यावरण दिवस मनाने का अनूठा प्रयास किया है उन्होंने बताया कुछ लोगों के घर पर पौधरोपण भी किया गया। क्लब के सदस्य शायर प्रो.वसीम बरेलवी ने पौधा लगाते वक्त कहा कि यदि सृष्टि को बचाना तो भारी तादात में पौधे लगाने होंगे। उन्होंने मानव सेवा क्लब की घर-घर पौधे लगाने की मुहिम की तारीफ की। क्लब की सदस्या पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन, सदस्य डा. अरुण कुमार, सी.ए. राजेन विद्यार्थी,सुधीर कुमार चंदन,ए. एस. अग्रवाल, महेश चंद्र शर्मा, राजेन्द्र सक्सेना , राजीव सक्सेना सहित कई लोगों को पौधे बांटकर पर्यावरण दिवस उत्सव के रूप में मनाया गया।