बरेली। भारत-पाकिस्तान के बीच टकराव के बाद सीज फायर हो चुका है। जिसको लेकर लोग तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे है। इस पर अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन सेना से रिटायर्ड मेजर खुशबू पटानी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में खुशबू पटानी पाकिस्तान मे चल रहे सुहागरात वाले कमेंट्स पर भड़कती नजर आईं। खुशबू ने कहा कि वह तो इंडिया ने मना ली है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने ब्रह्मोस की ताकत देख ली है। सीज फायर में किसी तीसरे देश का योगदान नहीं है। यह भारत की ताकत और मनोवैज्ञानिक दबाव से हुआ है। खुशबू पटानी ने चार मिनट 48 सेकेंड का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। रविवार शाम तक करीब 80 हजार लोग इस वीडियो को लाइक और दो हजार के करीब लोग इसे शेयर कर चुके थे। खुशबू ने जय हिंद से अपनी बात शुरू करते हुए कहा कि आपने खबर सुनी होगी, ब्रह्मोस और सीजफायर। इस पर अभी बहुत ज्यादा चर्चा नही की गई है। हम सब सिर्फ कयास लगा सकते हैं लेकिन भारत ने सराहनीय गेम खेला है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी जनता कह रही थी कि ऑपरेशन सुहागरात होगा तो इंडिया ने सुहागरात मना ली। इसमें जो दूध और हल्दी जाता है, वह ब्रह्मोस के रूप में वहां पहुंच चुका है। खुशबू ने कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लाइव सुन रही थी। उसमें वह कह रहे थे कि अगर ब्रह्मेस का मजा-स्वाद पूछना है तो पाकिस्तान से जाकर पूछो। बकौल खुशबू, वह ये मानकर चल रही है कि भारत ने पहली बार ब्रह्मोस को लॉन्च किया। उम्मीद है कि उन्हें दूध और हल्दी अच्छी लगी हो। इसके साथ ही मदर्स डे पर यूपी में ब्रह्मोस का इंस्टॉलेशन भी चल रहा है। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की नीतियों और फैसलों पर संदेह नहीं किया जाना चाहिए। जब हम शांति की बात करते हैं तो जनता कहती है कि जंग होनी चाहिए और जब जंग की बात करते है तो कहते है कि शांति चाहिए। हम एक बात क्यों नही बोल सकते है। खुशबू पाटनी ने कहा कि कल उन्होंने जो क्विक सीज फायर किया, आपको क्या लगता है कि भीख मांगी होगी। नही भारत में सब अपने हिसाब चल रहा है, छह दिन के प्रदर्शन मे सामने वाले मुल्क पर भारत ने अपनी ताकत दिखा दी है। भारत ने अपनी मनोवैज्ञानिक ताकत दिखाई है। कहा कि इस सीज फायर में यूएस का आना भी प्रोपगंडा हो सकता है। भले ही वह उनके तरफ या हमारी तरफ से रचा गया हो, हम नही कह सकते।।
बरेली से कपिल यादव