सुभाषनगर मे मायके से नही आई पत्‍नी तो नाराज सिपाही ने कर ली आत्‍महत्‍या, लंबे समय से ड्यूटी से चल रहा था गैरहाजिर

बरेली। जिले मे मंगलवार की देर रात सिपाही ने कमीज से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिसके बाद परिवार मे कोहराम सा मच गया। वही परिजनों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच मे जुटी हुई है। आपको बता दें कि अभी तक सुसाइड का कारण स्पष्ट नही हो पाया है। आखिर किस कारण सिपाही ने इस आत्माहत्या की घटना को अंजाम दिया। थाना सुभाषनगर मे बदायूं रोड स्थित वीरेंद्र प्रताप सिंह पुत्र महिपाल सिह 2015 बैच का सिपाही था। उसकी तैनाती मुरादाबाद मे अपने पिता की जगह नौकरी मिली थी। वह पिछले काफी समय से बरेली मे ही रह रहा था। परिजनों के मुताबिक वह लंबे समय से पत्नी से चल रहे विवाद की वजह से डिप्रेशन मे था। जिस वजह से लगातार शराब का भी सेवन कर रहा था। मंगलवार की देर रात सिपाही ने अपने कमरे मे कमीज के सहारे फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों को इसकी जानकारी होने पर घर मे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि सिपाही के सुसाइड का कारण स्पष्ट नही हो पाया है। मामले की जांच की जा रही है। सिपाही वीरेन्द्र प्रताप सिंह होली पर छुट्टी लेकर बरेली आया था। इसके बाद से ही सिपाही वापस ड्यूटी पर नही लौटा। कई बार परिजनों ने इसका कारण पूछा तो उसने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। इसके साथ ही सिपाही ने अपने विभाग को भी छुट्टी की कोई जानकारी नही दी थी। सिपाही वीरेन्द्र प्रताप सिंह की 2017 मे फरीदपुर की रुचि से शादी हुई थी। सिपाही का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था। उसकी पत्नी करीब दो साल से अपने मायके मे रह रही है। काफी बुलाने पर भी वह आने को तैयार नही हो रही थी। बताया जा रहा है कि इसी को लेकर सिपाही डिप्रेशन मे था। वह पूरी तरह से शराब का आदि हो गया था। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि सिपाही ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है। सुसाइड का कारण अभी स्पष्ट नही हो पाया। हो सकता है कि सिपाही का कोई पुराना विवाद हो। शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना की जानकारी मुरादाबाद पुलिस को दे दी गई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *