सुपरमॉम कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा, भागवती बनी सुपरमॉम

बरेली। जनपद के क्यारा ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारीनगला की पीटीएम मे सुपर मॉम का आयोजन व गोष्ठी की गई। गोष्टी उपरांत माता अभिभावकों ने गतिविधियों मे प्रतिभागिता की। जिनमे सुषमा देवी, सुशीला, भागवती देवी, उषा देवी, शारदा देवी, गुड्डी, सुमन, राजेश्वरी, शांति देवी को बीईओ भानुशंकर गंगवार ने पुरस्कृत किया। गोष्टी का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष मंजू देवी ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बच्चों को पुरस्कृत किया गया। बीईओ ने कई उदाहरणों को प्रस्तुत कर बच्चों के समग्र व्यक्तित्व विकास मे माताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। शिविर मे बच्चों को जिला प्रशासन एक दिन की पिकनिक फन सिटी में भी कराएगा। सुपर मॉम का ताज कक्षा 8 की प्रतिभाशाली छात्रा रोशनी की मां भागवती को पहनाया गया। विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक डॉ. विनोद कुमार शर्मा, प्रीति शर्मा, आशा राणा, अमित यादव व रजी हसन की विशेष भूमिका रही।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *