बरेली। सपा के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने कहा कि पीडीए (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) की रणनीति ने भाजपा को विधानसभा चुनाव में आधा किया है। 2027 के चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में भाजपा को हटाने का काम करेगी। इसके लिए कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए है। सपा पूर्ण बहुमत के साथ आएगी। राजपाल कश्यप सोमवार को बरेली पहुंचे थे। उन्होंने संभल के सीओ अनुज चौधरी के बयान को लेकर भाजपा और आरएसएस पर भी निशाना साधा। सीओ अनुज चौधरी के बयान पर राजपाल कश्यप ने कहा कि वह बयान सीओ का नही भाजपा व आरएसएस का है। भाजपा ने हमेशा नफरत की राजनीति की है। यह उसी का उदाहरण है। होली भाईचारों का त्योहार हिंदू मुस्लिम सब मिलकर यह त्योहार मनाते हैं। होली के त्योहार में तो सब झगड़े समाप्त हो जाते हैं लेकिन भाजपा ऐसा नहीं होने दे रही है। कहा कि प्रदेश में तैनात कुछ अधिकारी भाजपा के प्रवक्ता की तरह बोलते है। हमारी सरकार आई तो ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।।
बरेली से कपिल यादव