सीएम बोले सही वोट बनेंगे तो मंडल की सभी सीटें जीतेंगे

बरेली। सर्किट हाउस मे बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के निर्देशों से संकेत साफ दिखा कि वे एक-एक मतदाता को लेकर सक्रिय हैं। बताया जा रहा है कि जनप्रतिनिधियों की बैठक में उन्होंने साफ कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में मंडल के जिन सीटों पर पार्टी को विजयश्री नही मिली। वहां काफी तत्परता के साथ काम करने की जरूरत है। पिछले चुनावों के आंकड़ों पर ध्यान दें तो मंडल की 25 विधानसभा सीटों में से भाजपा को पांच सीटों पर हार मिली थी। इनमें बरेली की दो और बदायूं की तीन सीटें हैं। बरेली जिले में बहेड़ी सीट पर भाजपा 3355 (1.3%) और भोजीपुरा सीट पर 9409 (3.6%) वोट से हार गई थी। वहीं बदायूं जिले में बिसौली विधानसभा सीट पर 1,834 (0.7%), सहसवान विधानसभा सीट पर 13,945 (5.6%) और शेखुपुर विधानसभा सीट पर 6, 100 (2.5%) वोट से भाजपा पिछड़ गई थी। सीएम ने बैठक के दौरान साफ संकेत दिए कि यदि विधानसभा क्षेत्रों में वोटरों की सौ फीसदी मैपिंग हो जाएगी तो मंडल की हर सीट पर भाजपा की जीत जरूर होगी। उन्होंने कहा कि एक-एक वोट संख्या बढ़ाता है। इसलिए एसआईआर के बढ़े समय का पूरी कार्यकर्ता पूरी तत्परता से काम करें।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *