बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 6:30 बजे झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के पुत्र के विवाह समारोह में पहुंचे। उन्होंने नवदंपति को आशीर्वाद दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री की तस्वीरें लेने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। करीब दस मिनट आईवीआरआई में रुकने के बाद मुख्यमंत्री एयरपोर्ट रवाना हो गए। इससे पहले मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में एसआईआर को लेकर मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के बाद शाम 6:11 बजे मेयर डॉ. उमेश गौतम के सिविल लाइंस स्थित कैंप कार्यालय वाले घर पर गए। वहां उन्होंने मेयर के नवविवाहित बेटे-बहू को अपना आशीष दिया। वहां से कुछ देर बाद आईवीआरआई रवाना हो गए। मुख्यमंत्री ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया। इसके बाद बरेली एयरपोर्ट से राजकीय विमान से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री शहर मे करीब दो घंटे तक रहे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था में 12 सौ पुलिसकर्मी लगाए गए थे।।
बरेली से कपिल यादव
