मीरगंज, बरेली। जनपद के थाना मीरगंज मे छोटा सिलिंडर फटने से चाउमीन के ठेले में आग लग गई, जिससे एक बच्ची समेत चार लोग बुरी तरह झुलस गए। आनन फानन सभी लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मीरगंज पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्ची समेत तीन की हालत गंभीर देख उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मीरगंज के मोहल्ला राजेंद्रनगर निवासी रामप्रकाश चाऊमीन का ठेला लगाते हैं। उन्होंने रोजाना की तरह सोमवार को अपना ठेला लगाया था। उनके ठेले पर मीनाक्षी (12 वर्ष) पुत्री नन्हें 12 मोमोज खा रही थी। तभी अचानक सिलिंडर फट गया। धमाका होने से अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना में ठेला संचालक रामप्रकाश, मीनाक्षी, खुशी (चार वर्ष) पुत्री विनोद कुमार, महेंद्र मूलचंद निवासी करनपुर झुलस गए। इनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम तृप्ति गुप्ता, सीओ अंजनी कुमार तिवारी, थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह अस्पताल पहुंच गए। पीड़ितों का हाल जाना।।
बरेली से कपिल यादव