सिरौली मे युवक का गला काटकर नृशंस हत्या, जांच मे जुटी पुलिस

बरेली। थाना सिरौली क्षेत्र के गांव धनौरा गौरी मे युवक की सिर काटकर नृशंस हत्या कर दी गई है। सोमवार की सुबह उसका शव गेहूं के खेत में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक पांच दिन पहले खेत की रखवाली करने गया था तब से घर नही लौटा। मिली जानकारी के अनुसार थाना सिरौली क्षेत्र के गांव धनौरा गौरी मे रहने वाले ओमकार पुरी का बेटा सौरभ पुरी (25) आठ मार्च को होली की शाम गेहूं के खेत की रखवाली करने गया था। इसके बाद सौरभ घर नही लौटा। घरवाले काफी तलाश करते रहे लेकिन कोई नतीजा नही निकला तो तीन दिन बाद थाना सिरौली में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी गई। सोमवार की सुबह गांव के लोग जब खेतों की ओर गए तो राजाराम के खेत में एक युवक का शव मिला। जिसकी गला काट कर हत्या की गई थी। बाद में उसकी शिनाख्त सौरभ पुरी के रूप में हुई। परिवार वालों ने किसी से रंजिश होने से इनकार किया है। घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर सिरौली राजेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *