सिरौली मे ई-रिक्शा और ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ंत, महिला गंभीर घायल

सिरौली, बरेली। कस्बे मे मुख्य अड्डे पर शुक्रवार दोपहर ई-रिक्शा और ट्रैक्टर ट्राली में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में ई रिक्शा सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान धनौरा गौरी निवासी रामश्री के रूप में हुई, जो महेवा गांव से गांव लौट रही थी। दुर्घटना के बाद सिरौली-शाहाबाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने आधे घंटे के बाद खुलवाया। ट्रैक्टर ट्राली चालक फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को बचाने के प्रयास में दोनों वाहनों के बीच टक्कर हुई थी। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल भिजवाया तथा ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार सिरौली क्षेत्र में कई ई-रिक्शा चालक नियमों की अनदेखी करते हैं। जिससे आए दिन सड़क हादसे हो रहे है।।

– बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *