सिरसा जागीर मे दिखा वन्यजीव, वीडियो बनाई, ग्रामीणों मे दहशत

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। सिरसा जागीर के जंगल मे काफी दिनों से ग्रामीणों को वन्यजीव दिख रहा है। थाना क्षेत्र के गांव सिरसा जागीर के जंगल मे बीती रात दो ग्रामीण युवकों ने तेंदुए को देखकर उसकी वीडियो बनाने का दावा किया है। ग्रामीणों की सूचना पर रेंजर संतोष कुमार मठपाल के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पगचिह्न देखकर जांच पड़ताल की है। फतेहगंज पश्चिमी के गांव सिरसा जागीर मे शनिवार रात गांव के विनय सिंह, दीपक कश्यप, जयवीर एवं रवि आदि ने गेहूं के खेत मे वन्यजीव को देखा। टार्च की रोशनी करने पर वन्यजीव गेहूं के खेत से निकलकर भागा। ग्रामीणों ने टार्च की रोशनी मे भागते दिखे वन्य जीव का वीडियो बना लिया। गांव लौटकर उन्होंने ग्रामीणों को बताया तो सभी दहशत मे आ गए। सुबह को उन्होंने वन विभाग को सूचना दी। सोमवार को रेंजर संतोष कुमार मठपाल के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ जंगल में घूमकर पगचिह्न की जांच पड़ताल की। ग्रामीणों ने वन विभाग टीम को वीडियो भी दी। टीम ने ग्रामीणों से सतर्क रहने को तो कह दिया। लेकिन वह पगचिह्न तेंदुए के होने से इनकार कर दिया। टीम पगचिह्न जयकाल के बता रहे है। फिलहाल तेंदुए की खबर से सुनसान जंगल में मौजूद पूरा गांव दहशत मे है। रेंजर ने बताया टीम के द्वारा जांच पड़ताल करने पर पगचिह्न तेंदुए के नहीं बल्कि गीदड़ के हैं। ग्रामीण भी वीडियो बनाने वाले का नाम बताने से बच रहे है। इसीलिए वीडियो फर्जी भी होने की आशंका लग रही है। ग्रामीणों ने विनय सिंह ने बताया एक माह पूर्व वह अपने साथी के साथ बाइक से खेत पर जा रहे थे। रास्ते में झाड़ी से निकलकर वन्य जीव उन पर हमलावर हो गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *