बरेली। पीलीभीत मे एक युवती के साथ लव जिहाद का मामला प्रकाश मे आया है। जिसकी शिकायत के बावजूद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की है। युवती ने एक सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए है। उसका कहना है कि इमरान नाम के सिपाही ने अपना नाम और धर्म छिपाकर उसे प्रेमजाल मे फंसा लिया। इसके बाद मंदिर मे शादी कर ली। जब उसे सच्चाई पता चली तो उस पर धर्म परिवर्तन और गर्भपात कराने को दबाव डाल रहा है। युवती ने शुक्रवार को बरेली पहुंचकर आईजी से आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित युवती नारी शक्ति नारी सम्मान सेवा समिति की अध्यक्ष यासमीन जहां के साथ आईजी दफ्तर पहुंची। यहां उसने पीलीभीत में तैनात रहे सिपाही के खिलाफ शिकायत की। युवती ने बताया कि फेसबुक के जरिए उसकी शामली जिले के ताणा गांव निवासी एक सिपाही से दोस्ती हुई थी। जिसने अपना नाम रोहित बताया था। जो पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र में तैनात था। इस दौरान सिपाही ने युवती को भरोसे में लेते हुए उसके साथ शादी करने का झांसा दिया। जिसके बाद सिपाही ने युवती के साथ पीलीभीत, बरेली और न्यूरिया के होटलों में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इमरान नाम के सिपाही ने खुद को रोहित बताकर उससे मंदिर मे शादी की। बाद में उसे इमरान की सच्चाई का पता चला। अब इमरान उस पर धर्म परिवर्तन और तीन माह का गर्भ गिराने का दबाव डाल रहा है। युवती ने बताया कि आरोपी सिपाही पीलीभीत के थाना न्यूरिया में तैनात था। उसने वहां के पुलिस अधिकारियों से आरोपी के खिलाफ शिकायत की। इस पर न्यूरिया थाने से सिपाही का ट्रांसफर सेहरामऊ थाने कर दिया गया लेकिन कोई कार्रवाई नही की गई। इसके बाद पीड़ित युवती ने आईजी से गुहार लगाई कि आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जाए।।
बरेली से कपिल यादव
