सिपाही को गोली मारने बाला बदमाश मुठभेड़ मे गिरफ्तार, पैर मे मारी पुलिस ने गोली

बरेली। थाना इज्जत नगर क्षेत्र में 4 दिन पहले पुलिस पर फायर झोंकने वाले बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। इस दौरान बदमाश अबरार पैर मे गोली लगने से घायल हो गया है। जिसे पुलिस ने अस्पताल मे भर्ती कराया है। दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने उनके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए है। बताया जाता है कि अबरार ने पुलिस पर फायर झोंका था। जिससे गोली लगने से इज्जतनगर थाने का सिपाही श्यामसुंदर लहूलुहान हो गया था। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि भगवानपुर तिराहे नहर रोड पर मंगलवार की सुबह पांच बजे एक डिस्कवर बाइक पर दो बदमाश जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। जिस पर उन्होंने पुलिस पर जान से मारने कि नियत से फायर किये। पुलिस द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में अबरार (37) पुत्र अहमद हुसैन निवासी लोहारनंगला थाना फतेहगंज पश्चिमी के दाएं पैर मे गोली लगने से घायल हो गया है। दूसरा बदमाश शकील (32) पुत्र हसीन मिया को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से एक तमंचा 12 बोर, दो खोखा कारतूस, एक जिन्दा कारतूस व एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिन्दा कारतूस, मोटर साइकिल बिना नम्बर बरामद हुई है। घायल अबरार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों ने आठ अप्रैल को बैसपुर नहर पुलिया पर पिकेट ड्यूटी मे लगे सिपाही श्यामसुन्दर पर फायर कर जानलेवा हमला किया था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *