सावन का दूसरा सोमवार: कांवड़ियों व श्रद्धालुओं ने मंदिरों मे किया जलाभिषेक, बम-बम भोले की गूंज

बरेली। सावन माह के दूसरे सोमवार को शहर मे नाथ मंदिरों सहित अन्य शिवालयों में भक्तों का सैलाब उमड़ा। हरहर महादेव के जयकारों के बीच कांवड़ियों के साथ श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जलाभिषेक कर परिवार की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। सुरक्षा के लिहाज से मंदिरों के बाहर पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। पशुपति नाथ मंदिर, मढ़ीनाथ मंदिर, धोपेश्वरनाथ मंदिर, अलखनाथ मंदिर, त्रिवटीनाथ मंदिर, तपेश्वरनाथ, बाबा वनखंडी नाथ मंदिर में भक्तों का हुजूम दिखा। भक्तों ने जयकारे लगाते हुए भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। कांवड़ियों का सबसे बड़ा जत्था वनखंडी नाथ मंदिर पहुंचा। जिसमें 16000 से अधिक शिवभक्त शामिल थे। कांवड़ियों ने मंदिर में जलाभिषेक किया। मंदिर की रामलीला समिति के अध्यक्ष संजीव अर्जुन ने बताया कि इस बार सबसे बड़ा जत्था वापस लौटा है। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जल, दूध, दही, फूल, धतूरा, बेलपत्र आदि सामग्री शिवलिंग पर चढ़ाकर भोले नाथ से मनोकामना मांगी। कई जगहों पर संगठनों ने कांवड़ियों की सेवा मे जल और शरबत का वितरण किया। शाम के समय मंदिरों में महिलाओं ने भजन कीर्तन किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *