सामाजिक विज्ञान की 3068 और अंग्रेजी की 2226 ने छोड़ी परीक्षा

बरेली। यूपी बोर्ड परीक्षा मे शुक्रवार को हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान के प्रश्न पत्र में आसान सवाल पूछ गए। जबकि अंग्रेजी में ट्रांसलेशन, अनसीन पैसेज व ग्रामर के सवाल करने मे परीक्षार्थियों को काफी कठिनाई हुई। विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्न पत्र मे लिखना बहुत ज्यादा पड़ा। हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान की परीक्षा मे पंजीकृत 50210 परीक्षार्थियों में 47142 ने परीक्षा दी, जबकि 3068 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार इंटर अंग्रेजी की परीक्षा में पंजीकृत 41905 में से 39679 उपस्थित व 2226 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार सुबह की पाली में इंटर के एग्रोनॉमी की परीक्षा में 1080 ने परीक्षा दी जबकि 43 ने परीक्षा छोड़ी। शुक्रवार को सुबह की पाली मे हाईस्कूल का सामाजिक विज्ञान व इंटर का सुबह की पाली में एग्रोनॉमी तो शाम को दूसरी पाली में अंग्रेजी विषय का पेपर था। विद्यार्थियों ने बताया कि दोनों प्रश्न पत्र में सवाल पाठ्यक्रम से पूछे गए। हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान प्रश्न पत्र का सैद्धांतिक हिस्सा सामान्य था, लेकिन मानचित्र से संबंधित प्रश्नों ने परेशान किया। इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों ने बताया कि ओवर ऑल प्रश्न पत्र आसान था। ट्रांसलेशन और अनसीन पैसेज को समझने में परेशान हुई। दोनों पाली में सक्रिय रहे सचल दल नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए दोनों पाली में सचल दल सक्रिय रहे। डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दोनों पाली में शांतिपूर्ण नकलविहीन परीक्षा हुई। कहीं कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। दोनों पाली में उन्होंने एक दर्जन से अधिक परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। सभी जगहों पर स्ट्रांगरूम सुरक्षा के संबंध में जानकारी ली।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *