साप्ताहिक बंदी को ईओ को ज्ञापन सौंपा

रिठौरा, बरेली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष ने ईओ और चौकी इंचार्ज को कस्बे के बाजार मे साप्ताहिक बंदी को सख्ती से लागू कराने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। नगर अध्यक्ष शिवम शर्मा व व्यापारियों ने ईओ को बताया कि कस्बे में साप्ताहिक बंदी का आदेश प्रभावी है। कस्बे के अधिकांश व्यापारी उक्त आदेश का पालन करते है। लेकिन कुछ लोग इसका पालन नही करते है। उन्होने बताया कि साप्ताहिक बंदी के दिन कुछ दुकानदार बंदी वाले दिन अपनी दुकानें खोल लेते है। जिससे प्रशासनिक आदेश का उल्लंघन होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे प्रशासन की ओर से लागू नियम का उल्लंघन होता है। इस कारण नियमों का सख्ती से पालन कराया जाना चाहिए।
अधिकारियों ने खुलवाया, दोबारा बंद किया नाला
मीरगंज। सिल्लापुर मे कुछ घरों से निकला पानी कच्चे नाले से तालाब की ओर जाता है। गांव में कुछ लोगों ने नाले को बंद कर दिया है। प्रधान यशवंत सिंह ने खंड विकास अधिकारी से नाला खुलवाने की मांग की थी। सोमवार एडीओ आईएसबी, सचिव पुलिस लेकर गांव पहुंचे। सफाई कर्मचारियों ने नाले को खुलवा दिया। टीम लौटने के बाद एक परिवार के लोगों ने नाले को दोवारा बंद कर दिया। प्रधान ने बताया गाली गलौज होने पर सफाई कर्मचारी काम बंद कर चले गए। नाले को लेकर गांव में विवाद लंबे समय से चल रहा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *