साध्वी प्राची बोली- देशभर मे बुर्का पर लगे प्रतिबंध, सपा को बताया हिंदू विरोधी

बरेली। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की सदस्य साध्वी प्राची ने रविवार को सर्किट हाउस मे कहा कि पूरे देश के अंदर बुर्का पर प्रतिबंध लगना चाहिए। पूरे देश में चुनावों के दौरान बुर्का की आड़ में फर्जीवाड़ा होता है। बिहार में मतदान के दौरान बुर्का वाली महिलाओं की विशेष चेकिंग का चुनाव आयोग का निर्णय स्वागत योग्य है। पूर्व मंत्री आजम खान को सपा ने बिहार के विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया है। इसे लेकर साध्वी प्राची ने कहा कि अखिलेश यादव ने यह साबित कर दिया है कि समाजवादी पार्टी हिंदू और हिंदुत्व विरोधी है। हमें तो हंसी आती है कि अखिलेश यादव शायद ही कभी आजम खान से जेल में मिलने गए होंगे लेकिन अब बहुत संवेदना दिखा रहे है। लग रहा है कि दाल मे कुछ काला है। हालांकि आजम खान को स्टार प्रचारक बनाए जाने से कोई फर्क नही पड़ने वाला है। उन्होंने आल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी को चेतावनी देते हुए कहा कि सुधर जाओ। नाबालिग बच्चे जब पुलिस-प्रशासन पर पथराव करेंगे तो उनकी नसबंदी कर देश से कूड़ा-कचरा खत्म करना ही होगा। आज देश में हिंदुओं की जनसंख्या कम हो रही है और मुस्लिमों की संख्या बढ़ रही है। मुरादाबाद के एक मदरसे में एक मौलाना द्वारा 13 वर्षीय बच्ची से वर्जिनिटी सर्टिफिकेट (कौमार्य प्रमाण पत्र) मांगने के सवाल पर साध्वी प्राची ने कहा कि यह अत्यंत पीड़ादायक बात है। मौलाना को शर्म आनी चाहिए, वह अपने कर्मों को सुधार ले। जिस मदरसे में कौमार्य सर्टिफिकेट मांगा गया है, वहां विदेशी फंडिंग हो रही है। हमारी भाजपा सरकार से मांग है कि उस मदरसे की जांच करा कर कानूनी कार्रवाई की जाए। साध्वी प्राची ने कहा कि भाजपा की सरकार है। इस वजह से उत्तर प्रदेश में शांति और कानून व्यवस्था बरकरार है। मोहम्मद के नाम पर देश में जो प्रोपेगेंडा चल रहा है, वह गलत है। बरेली के पुलिस-प्रशासन का विशेष रूप से आभार है कि उन्होंने बीते सितंबर महीने में इस शहर को जलने से बचा लिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *