बरेली। हमेशा अपने विवादित बयानों में रहने वाली हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची सोमवार को शहर पहुंची। उन्होंने शहर पहुंचते ही पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि किसानों की आड़ में जो लोग कृषि बिल को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं वह लोग जेहादी है। खालिस्तान की बात कर रहे है। साध्वी प्राची ने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की है कि वह कृषि कानून को वापस न ले। यह कानून 70 साल की व्यवस्थाओं के बाद किसानों के लिए आया है अगर कानून वापस लिया गया तो साध्वी प्राची दिल्ली में अनशन करेंगी। उन्होंने कहा कि किसानों की आड़ में खालिस्तान की मांग करने वाले कुछ जेहादी लोग भी घुस गए हैं। इसलिए इस कानून को किसी भी हाल में सरकार को वापस नहीं लेना चाहिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल मे गरमाई राजनीति पर कहा कि पश्चिम बंगाल में सैकड़ों भाजपा नेताओं की हत्या कराई जा रही है। जेपी नड्डा पर हमला करवाया गया। उन्होंने कहा कि वहां की जनता परिवर्तन चाहती है। भाजपा की आगामी विधानसभा चुनाव में जीत होगी। भाजपा की सरकार पश्चिम बंगाल में बनने के बाद ममता बनर्जी का मुंह काला हो जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सोनिया गांधी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कांग्रेस को बर्बाद कर रहे है। बीजेपी में अमित शाह जी के बाद जेपी नड्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने और अगला अध्यक्ष कौन होगा इसकी भी जानकारी किसी को नही है। राहुल गांधी कांग्रेस को बर्बाद करके अच्छा काम कर रहे है।।
बरेली से कपिल यादव