सात बीएलओ सम्मानित, आठ का वेतन रुकेगा

फरीदपुर, बरेली। पुनरीक्षिण कार्य मे बेहतर कार्य करने वालों के साथ साथ लापरवाही बरतने वाले बीएलओ पर भी त्वरित कार्रवई की जा रही है। फरीदपुर में सोमवार को पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा के दौरान नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह ने सात बीएलओ का सम्मानित कर उनके कार्य की प्रशंसा की तो आठ लापरवाह और समय से काम नहीं करने वाले बीएलओ के वेतन रोकने के निर्देश दिये है। तहसील सभागार में हुए समीक्षा कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन व नोडल अधिकारी पूर्णिमा सिंह ने कहा कि बीएलओ मुनीश कुमार सहायक अध्यापक रामप्रकाश सहायक अध्यापक रमन बाबू रोजगार सेवक सुनील कुमार सहायक अध्यापक सईद उद्दीन सहायक अध्यापक एवं सुपरवाईजर कैलाश चन्द्र, लेखपाल पवन कुमार सोलंकी राजस्व निरीक्षक के द्वारा अच्छा कार्य किया गया है इन बीएलओ की प्रशंसा करते हुए सम्मानित किया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि बीएलओ योगेन्द्र पाल, जयवीर, राजीव कुमार यादव शिक्षामित्र, सुआलाल, मनोज कुमार सहायक अध्यापक मो. ताहिर और दो सुपरवाईजरों का कार्य संतोषजनक नही है। बताया कि इन बीएलओ के कार्य की प्रगति बहुत धीमी है। यानि यह लोग सुस्त गति और काम मे गंभीरता नही बरत रहे है। इसलिए इन सभी को नोटिस जारी कर वेतन रोकने के निर्देश दिये गये हैं। मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश हैलेकिन परिषदीय स्कूलों मे शिक्षकों को पुनरीक्षिण कार्य मे सहयोग करने का आदेश बीएसए ने जारी किया है। सभी स्कूलों में बने बूथों पर शिक्षक बीएलओ का सहयोग करेगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *