बिंदकी/फतेहपुर – जाफरगंज थाना क्षेत्र के यमुना नदी के तलहठी में बसा बिदौर गांव में शुक्रवार को भक्ति की रसदार देखी गई । विंदौर गांव स्थित सती धाम आश्रम से कलश यात्रा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मंगला गीत के साथ शुभारंभ हुई। जो गांव की गलियों से गुजरती हुई पुनः सती आश्रम धाम पहुंची, जहां जगह-जगह कलश शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस मौके में वृंदावन से पधारे गोविंदाचार्य भागवत कथा वाचक द्वारा भागवत कथा का वाचन करेंगे। कार्यक्रम के आयोजक श्री श्री 1008 स्वामी सच्चिदानंद दांडी स्वामी तीर्थ महाराज द्वारा दी गई। जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया 4 मार्च से 10 मार्च तक भागवत पुराण कथा शतचंडी महायज्ञ का कार्यक्रम संपन्न होगा तथा 11 मार्च को यज्ञ आहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन होगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विजय मिश्रा व पुजारी शुभम तिवारी सहित तमाम संत समाज के लोग एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
– आरबी निषाद
