साइबर क्राइम सेल जनपद फतेहपुर ने ऑनलाइन ठगों से कराया वापस पैसा

*ऑनलाइन ठगी के शिकार तीन पीड़ितों के कुल 01 लाख 56 हजार 332 रूपये बैंक खाते में वापस आया पैसा

फतेहपुर । वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराध को रोकने व आमजमानस को इससे राहत दिलाने के उद्देश्य के तहत चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में फतेहपुर साइबर क्राइम सेल के द्वारा साइबर अपराध के शिकार तीन पीड़ितो के खातों में कुल 01 लाख 56 हजार 332 रूपये अथक परिश्रम व प्रयास के बाद उनके खातों में वापस कराये। दिनांक 07.09.2022 को आवेदक आनन्दपाल पुत्र सहादेव निवासी ग्राम लतीफपुर थाना थरियांव जनपद फतेहपुर से आनलाइन ठगी करने वाले अपराधियो के द्वारा बैंक के हेड शाखा का अधिकारी बताकर उनके इंडियन बैंक खाते की जानकारी प्राप्त करके 59876/- रूपये की धनराशि निकाल ली, जिसके सम्बन्ध में आवेदक द्वारा तत्काल पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के समक्ष एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था । पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार साइबर क्राइम सेल द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए खाते का स्टेटमेंट प्राप्त कर कार्यवाही करते हुये फोनपैसा, फोन पे व इंडियन बैंक के अधिकारियों से पत्राचार करते हुये आनलाइन ठगी किए पूरे 59876/- रूपये आवेदक उपरोक्त के बैंक खाते में वापस हुए। दिनांक 25.02.2022 को आवेदिका श्वेता बाजपेयी पुत्री रमाकान्त बाजपेयी निवासी कलेक्टरगंज थाना कोतवाली फतेहपुर द्वारा अपने भाई के साथ पुलिस कार्यालय में उपस्थित होकर शिकायत की गई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा कस्टमर केयर बनकर उनके एसबीआई व पीएनबी बैंक खाते से कुल एक लाख उन्चास हजार आठ सौ चौहत्तर रूपये निकाल लिये गये।जानकारी होने पर तत्काल साइबर क्राइम सेल फतेहपुर में अपनी शिकायत दर्ज करायी थी । साइबर क्राइम सेल द्वारा तत्काल एसबीआई, पीएनबी, पेयू, पेटीएम, एफवाईपी मनी व कोटक महिन्द्रा बैंक के नोडल अधिकारियो को पत्राचार कर जानकारी प्राप्त कर आवेदिका की पचास हजार रूपये से अधिक धनराशि कोटक महिन्द्रा बैंक के खाते में फ्रीज कराई गयी एवं इस प्रकरण के सम्बन्ध में थाना कोतवाली फतेहपुर में अभियोग पंजीकृत कराकर करीब आठ महीने के उपरान्त मा0 न्यायालय से आदेश प्राप्त कर कोटक महिन्द्रा बैंक से 49999/- रूपये व एफवाईपी मनी वॉलेट से 4457/- रूपये (कुल 54456/- रूपये) वापस हुए। दिनांक 06.09.2022 को आवेदक जौवाद अहमद पुत्र गफूर अहमद निवासी मोहल्ला सानी गढवा कोड़ा थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर द्वारा शिकायत की गयी कि कानपुर जाते समय उनका मोबाइल फोन खोने के पश्चात उनके सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया खाते से 42243/- रूपये की धनराशि अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोनपे के माध्यम से ट्रांसफर कर लिया गया । इसकी जानकारी होने पर तत्काल साइबर क्राइम सेल फतेहपुर में अपनी शिकायत दर्ज करायी थी । साइबर क्राइम सेल द्वारा तत्काल फोनपे से जानकारी प्राप्त कर एसबीआई बैंक से लाभार्थी खाते का विवरण माँगते हुए को पत्राचार किया गया तथा आवेदक की सम्पूर्ण धनराशि 42000/- रूपये आवेदक के खाते में वापस करायी गयी। सभी आवेदक कार्यालय साईबर क्राइम सेल में आकर पुलिस अधीक्षक एवं साईबर क्राइम सेल के कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कृत कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया। साईबर क्राइम सेल टीम में उप निरीक्षक अरविन्द कुमार मौर्य प्रभारी साइबर सेल जनपद फतेहपुर व का0 प्रवीन सिंह , का0 नीरज कुमार, का0 शुभेन्दु रंजन आदि रहे।

– आरबी निषाद फतेहपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *