सांसद से मिले शिक्षक, समायोजन मे बताई अनियमितताएं

बरेली। स्थानांतरण नीति को उजागर किए बिना ही शिक्षकों के मनमाने ढंग से तबादले कर दिये गये है। अभी तक शिक्षकों से तीन विकल्प मांगने का नियम था लेकिन उसका भी पालन नही किया गया और गैर ब्लाक मे स्थानांतरण कर दिया गया। मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी को यथासंभव उन्हें उनके कार्यरत ब्लॉकों मे रखे जाने का प्रावधान है। इसके लिए वर्ष 2013 एवं 2019 मे शासनादेश भी जारी किया गया जिसका पालन नही किया गया है। अनियमितताएं बरतते हुए जिले मे शिक्षकों का समायोजन की सूची देते हुए शिक्षक संघ ने सांसद को ज्ञापन सौंपा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिवस्वरूप शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को सांसद छत्रपाल गंगवार से मिला और बेसिक शिक्षकों के समायोजन मे हुई अनियमितताओं के संबंध मे विस्तार से जानकारी देकर अनियमितताओं के निस्तारण की मांग की। कहा स्थानांतरण से पहले जनपद और ब्लॉक स्तर पर किसी प्रकार की कोई सूची प्रकाशित नही की गई है। कुछ ब्लाकों के अध्यापकों को स्थानांतरण व समायोजन पत्र भी उनके व्हाट्सएप पर उपलब्ध कराए गए है। सांसद ने शिक्षकों की बात गंभीरता से सुनकर जिलाधिकारी बरेली को पत्र लिखकर अनियमितताओं को ठीक करने को कहा है। ज्ञापन देने वालों मे मुख्य रूप से शिव स्वरूप शर्मा, संजय शर्मा, हरीश बाबू गंगवार, शेखर मिश्रा, मोहित शंखधार, रोहित सिंह, कांता प्रसाद आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *