सांड़ से बाइक टकराने पर किसान की मौत

नवाबगंज, बरेली। सांड़ से बाइक टकराने पर किसान की मौत हो गई। हालांकि हादसे के बाद लोग गंभीर घायल किसान को सीएचसी ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां शनिवार को किसान ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। क्योलडिया थाना क्षेत्र के नवदिया गांव में रहने वाले 30 वर्षीय किसान आदर्श कुमार शुक्रवार रात कस्बे से बाइक से वापस घर जा रहे थे। नवाबगंज-बरखन मार्ग पर जरेली गांव के पास सड़क पर भागता हुआ अचानक सांड़ आ गया, जिससे उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में वह गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शनिवार सुबह अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *