सहारनपुर होकर चलेगी वंदे भारत ट्रेन: राजीव गुम्बर

सहारनपुर – नगर विधायक राजीव गुम्बर ने वंदे भारत एक्सप्रेस को वाया सहारनपुर चलाये जाने व चंडीगढ़ से लखनऊ,प्रयागराज हेतु वंदे भारत एक्सप्रेस चलाये जाने की मांग करते हुए कल रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को दूरभाष पर बताया कि सहारनपुर काष्ठ कला का विश्व प्रसिद्ध केंद्र है साथ ही माँ शाकम्भरी देवी तीर्थ स्थल, ITC व पेपर मिल जैसे औद्योगिक संस्थान है अतः दिल्ली देहरादून के मध्य शीघ्र संचालित होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को वाया सहारनपुर चलाया जाए जिससे जनपदवासियों को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से आवागमन में सुविधा मिलेगी – इसके साथ ही उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से अनुरोध किया कि चंडीगढ़ से लखनऊ अथवा प्रयागराज तक के मध्य भी एक हाई स्पीड ट्रेन चलाई जाए जिससे सभी क्षेत्रवासी लाभान्वित होंगे – रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विधायक राजीव गुम्बर को आश्वासन दिया था जिसके परिणाम स्वरूप जल्दी वंदे भारत एक्सप्रेस सहारनपुर से चलेगी।

– सहारनपुर से सुनील चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *