सहारनपुर सपा की महानगर कार्यकारिणी में तालिब जै़दी हुए शामिल

सहारनपुर- सहारनपुर में समाजवादी पार्टी ने आज अपनी महानगर कार्यकारिणी सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर जारी कर दी जिसमें युवा नेता तालिब ज़ैदी को आज शामिल किया है।उन्हे महानगर कार्यकारिणी में स्थान देने पर युवाओं ने खुशी जाहिर की है।

जानकारी के अनुसार आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने सहारनपुर महानगर की कमेटी का गठन किया। जिसमे समाजवादी पार्टी के युवा नेता व पुराने पूर्व सेक्टर अध्यक्ष तालिब ज़ैदी को सहारनपुर महानगर में सदस्य कार्यकारीणी बनाया गया। इस दौरान नगर विधायक संजय गर्ग व महानगर अध्यक्ष ने उन्हे मनोनयन पत्र देकर व माला पहनाकर सम्मानित किया। जिसके चलते उनके साथियो में खुशी की लहर दौड़ गई और सभी साथी समाजवादीपार्टी कार्यालय पर जमा हो गये।इस दौरान युवाओं ने मिठाई बाँट कर खुशी का इज़हार किया। इस दौरान दानिश आब्दी , राहिल हुसैन , अली हैदर , यूसुफ अली सहित काफी लोग मौजूद रहे ।

– रविश आब्दी, सहारनपुर मंडल प्रभारी अंतिम विकल्प न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *