*मजबूती के साथ पत्रकारों के हितों की लड़ाई लड़ेगी उपजा: राजेश जैन
*राजेश जैन जिला अध्यक्ष, मुकेश गुप्ता महामंत्री, नीना जैन संगठन मंत्री, विकास कपिल और हरदीप बेदी व दुर्गेश शर्मा बनाये गए उपाध्यक्ष, देश दीपक शर्मा कोषाध्यक्ष। वहीं देवबंद तहसील से मनसब अली परवेज़ को उपाध्यक्ष व शिवमणी त्यागी को मीडिया प्रभारी की ज़िम्मेदारी दी गयी।
सहारनपुर- पत्रकार और पत्रकारिता के लिए आने वाला समय चुनौती भरा है। पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए मजबूत लड़ाई लड़नी होगी और यह लड़ाई संगठित होकर ही लड़ी जा सकती है।
यह बात आज सहारनपुर में आयोजित यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) की मीटिंग में निकल कर सामने आई। इस बैठक में पत्रकारों के हितों की लड़ाई को संगठित होकर लड़ने का आह्वान किया गया और पत्रकार सुरक्षा कानून लाए जाने की मांग की गई। मुख्य रूप से पत्रकारों को पेंशन दिलवाए जाने और पत्रकार व उनके परिजनों को 20 लाख रुपए तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा मुहैया कराये जाने और सस्ते दाम पर आवास दिलाए जाने की मांग सरकार से की गई।
सिर्फ मांग ही नहीं की गई बल्कि पत्रकार हितों की लड़ाई को संगठित होकर तरीके से लड़ने का आह्वान भी किया गया। द ताज होटल में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजा संगठन के प्रदेश महामंत्री रमेश चंद्र जैन ने और संचालन उपजा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल भारद्वाज ने किया।
इन्होंने कहा
रमेश चंद जैन ने कहा कि किसी भी लड़ाई को संगठन से ही लड़ा जा सकता है और वह चाहिए ऐसा संगठन है जो प्रदेश में सक्रिय रूप से पत्रकारों की लड़ाई लड़ रहा है।
सुनील चौधरी NUJI के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ने भी पत्रकार सुरक्षा कानून सहित कई मुद्दों पर संगठन के लोगो का मार्गदर्शन किया
जिला अध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि संगठन मैं ही शक्ति है और किसी भी लड़ाई को संगठन के साथ ही मजबूती से लड़ा जा सकता है। महामंत्री मुकेश गुप्ता और उपाध्यक्ष हरदीप बेदी में विकास कपिल ने संगठन की नियमित रूप से मासिक बैठक किए जाने पर जोर दिया।
ये रहे मौजूद
नीना जैन, विकाश कपिल, देश दीपक शर्मा, हारून नसीम, वत्सल गुप्ता, अरविंद गुप्ता, दुर्गेश, बृजमोहन कश्यप, दीपक, बृजमोहन गुप्ता, मनसब अली परवेज, सुनील चौधरी, हारून नसीम, मुकेश गिरी, पंकज अरोड़ा, राहुल कुमार, प्रवेश कुमार, मोसिन सिद्दकी, दीपक तिवारी, अशोक कुमार, दीपांशु, सुबोध भोंसले, अरविंद गुप्ता, आदि मौजूद रहे।
– सुनील चौधरी सहारनपुर