सहयोगी धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट ने स्वास्थ्य शिविर में 170 मरीजों का उपचार

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर सहयोगी धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट क्षेत्र के गांव सोरहा में गुरुवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजित किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने करीब 170 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। विभिन्न रोगों की दवाएं वितरित की गई। एसआरएमएस अस्पताल भोजीपुरा का सराहनीय योगदान रहा। गुरुवार को क्षेत्र के गांव सोरहा में लगे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर मे फोड़ा, फुंसी, चर्म रोग के अलावा सिर दर्द, श्वांस के मरीजों की संख्या अधिक रही। बुजुर्ग भी हड्डी जोड़ दर्द का इलाज कराने के लिए शिविर में पहुंचे। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं का भी चेकअप किया गया। सुबह से महिलाओं, पुरुषों के अलावा बच्चों की कतार लगी दिखाई दी। बाल रोग विशेषज्ञ अनिमेक पाठक व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रियंका जैन ने मरीजों को देखने के बाद दवाएं प्रदान की। शिविर में ट्रस्ट के अध्यक्ष छेदालाल, सचिव महेंद्र प्रताप मौर्य, उपाध्यक्ष खेमकरन लाल, कोषाध्यक्ष पूरनलाल के अलावा राममूर्ति लाल फौजी, आशा गीता देवी सहित गांव के महिला पुरुष बच्चे शामिल रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *