ससुराल मे विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, हत्या का आरोप, पति-ससुर गिरफ्तार

क्लोलड़िया, बरेली। जनपद के थाना क्लोलड़िया क्षेत्र मे एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। गुरुवार को उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। उसके गले मे चुनरी का फंदा कसा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मायका पक्ष ने ससुरालवालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। थाना क्लोलड़िया क्षेत्र के रिछोला गांव निवासी अंगनलाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी पूजा का विवाह 26 फरवरी 2025 को कुन्दमन गांव के राम सिंह के साथ किया था। आरोप लगाया कि विवाह के कुछ समय तक तो ठीकठाक रहा, लेकिन बाद मे ससुरालवाले विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे थे। विवाहिता की सास उर्मिला ने बताया कि तीज के त्योहार पर पूजा मायके गई थी। मायके से ससुराल आने पर सोने-चांदी के जेवरात लेकर वापस नही आई थी। जब उन्होंने जेवर के बारे मे जानकारी ली तो नाराज होकर बुरा भला कहने लगी। परिवार के लोग गुरुवार को खेतों पर चले गए थे। इसी बीच पूजा ने अपने कमरे मे जाकर चुनरी का फंदा गले में डालकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता के भाई करन ने बताया कि पूजा ने उन्हें फोन पर बताया कि ससुरालवाले परेशान करते है। प्रताड़ित करते है। जिससे वह परेशान हो चुकी है। अब और सहन नहीं कर सकती इसलिए मरने जा रही हूं। इतने कहते ही उसने फोन काट दिया। करन ने परिजनों के साथ मौके पर देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। उसने आनन फानन नीचे उतार लिया। कुछ देर बाद उसके ससुरालवाले मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पति और ससुर को हिरासत मे ले लिया है। कोतवाल नवाबगंज अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विवाहिता के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतका के मायका पक्ष की ओर से कोई तहरीर अभी तक नही मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *