सवारी लेकर जा रहा ई रिक्शा पलटा, कई यात्री घायल

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। यात्री को लेकर जा रहा ई रिक्शा अचानक पलट गया। जिसमे कई यात्री हुई घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जहां उनका इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह दस बजे के करीब फतेहगंज पश्चिमी से बरेली सवारी भरकर ई रिक्शा जा रहा था। गांव की सवारी को गांव मे उतारने जैसे ही साइट रोड पर पहुंचा तभी माधोपुर के पास पहुंचने पर रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमे बैठी कुछ सवारी घायल हो गयी। जिनको इलाज के लिए निजी अस्पताल भेज दिया गया है। फतेहगंज पश्चिमी के रहने वाले घायल सुनील मौर्य ने बताया कि वो सीबीगंज स्थित एक मेडिकल पर काम करता है वो रिक्शा मे बैठकर काम पर जा रहा था तभी सवारी उतारते समय अचानक ई रिक्शा पलट गया जिसमे गंभीर रूप से घायल हो गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *