फरीदपुर, बरेली। पिताम्बरपुर आरओबी निर्माण के दौरान सर्विस लेन नहीं बनाए जाने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने अधिकारियों से एक हफ्ते के अंदर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है। सेतु निगम, लोक निर्माण विभाग और एसडीएम पिताम्बरपुर को समन्वय बनाकर सरकारी जमीन पर बने घर-दुकानों को हटाने को कहा है। पिताम्बरपुर मे रेलवे कॉसिंग पर सेतु निगम पुल का निर्माण कर रहा है। पुल के निर्माण के दौरान सर्विस रोड नही बनाए जाने से हजारों की आबादी परेशान हो रही है। रेलवे ने पुल निर्माण के चलते क्रॉसिंग को बंद कर दिया है। वैकल्पिक मार्ग नही होने के कारण लोगों को रेलवे लाइन पार कर जाना होता है। लोगों का कहना है कि पहले सर्विस लेन का निर्माण करना चाहिए थे। 17 फरवरी को लाइन पार मठिया बस्ती के एक घर मे आग लग गई थी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी को घर तक पहुंचने मे मशक्कत करनी पड़ी थी। इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। गुरुवार को सेतु निगम के आरएम धन प्रकाश इस प्रकरण मे डीएम अविनाश सिंह से मुलाकात करने पहुंचे। पिताम्बरपुर आरओबी निर्माण के रेलवे की ओर से डायवर्जन का बोर्ड लगाया है। उन्होंने डीएम को बताया कि कोर्ट फेस के चलते सर्विस लेन का निर्माण नही हो पा रहा है। डीएम ने जब पूरी जानकारी ली तो पता चला कि सिर्फ एक व्यक्ति ही कोर्ट गया हुआ है। डीएम ने सेतु निगम के अधिकारियों से एसडीएम पिताम्बरपुर से मुलाकात करने को कहा। उन्होंने बताया कि वो एसडीएम के पास गए थे मगर एसडीएम मिली नही। इस पर डीएम ने एसडीएम से बात की। एसडीएम ने कहा कि सेतु निगम वाले उनसे मिलने ही नही आए। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई।।
बरेली से कपिल यादव
