बरेली। कुछ दिन पहले बरेली में सुर्खियों में बने केस में करणी सेना के जिलाध्यक्ष ठाकुर राहुल सिंह ने बीमार अवस्था में मिले एक रिक्शा चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था जहां डॉक्टरों द्वारा थोड़ा ट्रीटमेंट कर रिक्शा चालक को लखनऊ अस्पताल ले जाने को कह दिया, तब इसे लेकर जिलाध्यक्ष ठाकुर राहुल सिंह ने जिलाअधिकारी से बात कर रिक्शा चालक का राममूर्ति अस्पताल में ईलाज शुरू करवा दिया, लगभग एक हफ्ते वहाँ एडमिट रहने के बाद उस रिक्शाचालक का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया था। अब कल उसका निधन हो गया जिसका अंतिम संस्कार कर उसके बेटे का फर्ज निभाया और सिटी श्मशान भूमि में दाह संस्कार कर मिसाल प्रस्तुत की। करणी सेना के जिला अध्यक्ष ठाकुर का कहना है कि हम करणी सैनिक लगातार गरीबों के हितों में रात दिन कार्य कर रहे हैं किसी भी गरीब को कोई भी तकलीफ ना होने पाए वह चाहे किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या हो। करणी सेना हर परेशान, गरीब मजलूम व पीड़ित व्यक्ति के साथ खड़ी है। इसके अलावा यदि हमारी माँ- बहनो को किसी भी तरह की कोई भी तकलीफ घर में या बाहर हो तो वो हमसे मदद ले सकती हैं। हम किसी की भी कैसी भी मदद के लिए सहर्ष तैयार हैं।
– बरेली से सचिन श्याम भारतीय
