सरदार पटेल की जयंती पर निकाली यूनिटी मार्च, लगे जयकारे

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर रविवार को यूनिटी मार्च निकाला गया। यह यात्रा खरसैनी गांव के इंटर कॉलेज से शुरू होकर अगरास तिराहा, भिटौरा रेलवे स्टेशन रोड होते हुए फतेहगंज पश्चिमी रामलीला मैदान तक निकाली गई। यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। जिससे पूरा क्षेत्र भारत माता के जयकारे से गूंज उठा। करीब तीन किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा मे महिलाओं, एनसीसी कैडर्स, पुरुषों, और स्कूली बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। यूनिटी मार्च का नेतृत्व संयोजक के रूप मे वीरपाल गंगवार, मुख्य अतिथि डॉ अरुण कुमार वन मंत्री स्वतंत्र प्रभार, उत्तर प्रदेश महिला आयोग सदस्य पुष्पा पांडेय, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, सांसद छत्रपाल गंगवार, पूर्व जिलाध्यक्ष पूरनलाल लोधी, मीरगंज ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार, भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, जिला पंचायत सदस्य तेजेश्वरी सिंह, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश राजपूत और क्षेत्रीय विधायक डॉ डीसी वर्मा सहित कई प्रमुख भाजपा नेताओं ने किया। विधायक डॉ डीसी वर्मा ने बताया कि सरदार पटेल का सपना ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ था, जिसे पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर प्रयास कर रहे है। कार्यक्रम मे प्रेम कोरी, अजय सक्सेना, चक्रवीर सिंह चौहान, कृष्णपाल मौर्य, तेजपाल फौजी, सभासद मोनू ठाकुर, राहुल गंगवार, शिवम शर्मा, ध्रुवपाल सिंह, दीपक तोमर, समरजीत सिंह, कथा व्यास आचार्य प्रवन पाण्डेय, अनिल गोस्वामी, गौरव मिश्रा, सभासद कृपाल सिंह आदि रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *