लखनऊ। रविवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की आवश्यक बैठक दारूलसभा मे हुई। सितंबर माह मे होने वाले धरना प्रदर्शन की सफलता के लिए रणनीति बनाई गयी। इसमे समान कार्य समान वेतन, मानदेय बढ़ोतरी, स्थायीकरण आदि मांगो को लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार की गई। बैठक मे वक्ताओं ने कहा कि शिक्षामित्रों के हितों को ध्यान मे रखकर संघर्ष किया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला ने कहा कि अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाया जाएगा। सभी शिक्षामित्र पदाधिकारी कमर कस ले। शिक्षामित्रों की एकजुटता पर जोर दिया। प्रदेश महामंत्री सुशील यादव ने कहा कि शिक्षामित्र हताश व निराश न हो, संगठन ने बिगुल बजा दिया है। जिसके अंतर्गत सितंबर माह मे लखनऊ की धरती पर कार्यक्रम होगा। जिसमे आप लोग अपने भविष्य की रक्षा हेतु इन कार्यक्रमों मे अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करे। प्रदेश मंत्री कौशल कुमार सिंह ने कहा कि डेढ़ लाख शिक्षामित्र 2017 से ही सरकार से अनुनय-विनय कर रहे है लेकिन सरकार ने शिक्षामित्रों का आज तक कोई समाधान नही किया। सरकार शिक्षामित्रों के समस्याओं का समाधान करे। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक पुनीत चौधरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश मिश्रा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम लाल यादव, विनोद वर्मा, शिवश्याम मिश्रा, कपिल यादव ने अपने अपने विचार रखे। इस मौके पर मंडल पदाधिकारी, विभिन्न जनपदो के जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव