सरकार की योजना सभी को पता होनी चाहिए : विधान पार्षद अशोक अग्रवाल

कटिहार/बिहार- आज कल कटिहार के विधान पार्षद अपने विधान पार्षद आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से जनता से रूबरू हो रहे है | विधान पार्षद अशोक अग्रवाल इसी क्रम में बरारी प्रखंड के दक्षिणी भण्डारतल पंचायत के ग्रामीणों एंव जनप्रतिनिधियों के बीच बैठक किये | इस बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ो ग्रामीण ने भाग लिया | पार्षद ने सभी की समस्याओ को सुना और उस समस्या को जल्द से जल्द समाधान करने का आसवासन दिया| पार्षद ने सरकार के द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों को जानकारी सामान्य जन को दी | पार्षद का ये प्रयास सराहनीय है खासकर उन जगहों पर जहाँ लोगो को सरकारी कार्यक्रम की समुचित जानकारी नहीं है |
– अजय कुमार प्रसाद, कटिहार, बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *