समृद्धि काव्य मंच का प्रथम विराट कवि कुंभ, गजल व रचनाएं सुनाकर किया मंत्रमुग्ध

बरेली। शहर के सुभाषनगर में समृद्धि काव्य मंच और श्रीरामलीला सभा के संयुक्त तत्वावधान मे विराट कवि कुंभ आयोजित किया गया। कवि सम्मेलन में स्थानीय और बाहरी 76 कवियों ने सरस-स्मरणीय काव्यपाठ किया और खूब तालियां, भरपूर वाहवाही बटोरी। इस अवसर पर मंचासीन कवियों द्वारा श्रीरामलीला सभा, सुभाषनगर की स्मारिका के 23वें अंक का विमोचन किया गया। श्रीरामलीला सभा और समृद्धि काव्य मंच की ओर से सभी कवियों को स्मारिका और स्मृति चिह्न प्रदान कर और फूलमालाएं पहनाकर अभिनन्दन भी किया गया। युवा कवयित्री एवं समृद्धि काव्य मंच की अध्यक्ष पूनम गंगवार ‘पुष्पा’, संयोजक और श्रीरामलीला सभा के अध्यक्ष अशोक शर्मा, मंत्री आलोक तायल, सदस्य अखिलेश सिंह तायल तथा दोनों संगठनों के महिला-पुरुष पदाधिकारियों-सदस्यों के एकजुट प्रयास से समारोह का शुभारंभ प्रात: 11 बजे श्रीरामलीला सभागार मे विधिविधान से हुआ। लखनऊ से आए सुप्रसिद्ध हास्य कवि गोपाल ठहाका और जाने-माने गजलकार, आशु कवि, सुयोग्य संचालक राज शुक्ल गजलराज, लखनऊ से आए वरिष्ठ कवि महेश अष्ठाना, शीला वर्मा, ऋषि श्रीवास्तव, मीरा, डॉ. महेश मधुकर, रमेश गौतम, रामपुर से आए जितेंद्र कमल आनंद और रामकिशोर वर्मा, सुभाष रावत ‘राहत बरेलवी’, भारतेंद्र सिंह, दीपक मुखर्जी ‘दीप’ आदि मंचासीन कवियों ने राष्ट्र भक्ति, हास्य, भक्ति, प्रेम और श्रृंगार मे पगे सदाबहार गीत, छंद, दोहे और गजल सुनाकर पूरे सदन की खूब प्रशंसा बटोरी और कवि कुंभ को सफल-यादगार बना दिया। उपमेंद्र सक्सेना, रामकुमार कोली, गणेश पथिक सहित सभी अन्य सभी कवियों ने भी अपनी श्रेष्ठ रचनाएं सुनाकर पूरे सदन को मंत्रमुग्ध कर दिया। दोपहर में प्रसाद वितरण हुआ और सभी को स्वादिष्ट तहेरी का भोजन भी कराया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *