नवाबगंज, बरेली। जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र मे विद्यालय के वाषिकोत्सव मे गई एक छात्रा को समुदाय विशेष की सहेलियां अपने साथ ले गई। जहां सहेलियों के भाई ने उससे दुराचार किया। आरोपी और उसके परिजन छात्रा को नशे की हालत मे उसके घर छोड़ गए। छात्रा के पिता ने आरोपी, उसकी बहनों और माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक किशोरी क्षेत्र के एक कॉलेज मे हाईस्कूल की छात्रा है। शनिवार को उसके विद्यालय मे वार्षिकोत्सव था। जिसमें शामिल होने के लिए वह अपने छोटे भाई के साथ गई थी। वार्षिकोत्सव के बाद उसका भाई घर वापस आ गया लेकिन वह नही लौटी। परिजनों ने खोजबीन की तो पता चला कि उसके विद्यालय मे ही पढ़ने वाली देवरनियां थाना क्षेत्र के पैगा गांव की उसकी दो सहेलियां अपने घर ले गई है। शाम को उसकी सहेलियों के परिजन उसे उसके घर छोड़ गए। छात्रा ने अपने परिजनों को बताया कि उसकी दूसरे धर्म की छात्राएं नशीला पदार्थ खिलाकर अपने साथ घर ले गई थी। वहां उनके भाई अनस ने उससे दुष्कर्म किया है। आरोपियों ने उसे धमकी दी है कि अगर उसने किसी को यह बात बताई तो जान से मार देगा और अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। छात्रा के पिता ने आरोपी अनस, उसकी बहनें व माता-पिता के खिलाफ थाना नवाबगंज मे मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।।
बरेली से कपिल यादव
