*ग्राम वन समितियों के अध्यक्षों व वन परिक्षेत्र तेजगढ़ के कर्मचारियों की परिक्षेत्र स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई
मध्यप्रदेश/तेंदूखेड़ा -उप वनमंडल तेंदूखेड़ा के अंतर्गत विभिन्न ग्राम तथा वन समितियों की एक दिवसीय कार्यशाला दिवस वानिकी दिवस के अवसर पर तेजगढ़ वन परिक्षेत्र कार्यालय में आयोजित की गई इसमें ग्राम तथा वन सुरक्षा समितियों के अध्यक्ष व पदाधिकारी सम्मिलित रहे इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में तेंदूखेड़ा उप वनमंडल अधिकारी डॉं रेखा पटेल ने कहा कि तेजी जंगलों में गिरावट आने के कारण पर्यावरण का संतुलन बिगड़ता जा रहा है जिसके लिए सबको मिलकर अपने अपने क्षेत्रों के जंगलों की सुरक्षा एवं समय समय पर समितियों के माध्यम से बृहद तौर पर पौधरोपण किए जाने की आवश्यकता है समितियों को सशक्त किए जाने तथा सक्रिय किए जाने के लिए शासन स्तर से प्रयास किए जाने की बात कही है उन्होंने कहा कि जब तक हम अपने जंगल को स्वयं का जंगल मानकर संकल्प लेकर रक्षा नहीं करेंगे तो जंगल का बचपना संभव नहीं है गांव के नागरिकों वन समितियों के पदाधिकारियों को संकल्प लेकर वन विभाग के मैदानी कर्मचारियों के साथ वनों की रक्षा वन्यप्राणियों की रक्षा अवैध कटाई तथा अवैध शिकार को रोकने की कोशिश की जानी चाहिए इस दौरान विभिन्न वन समितियों के अध्यक्षों पदाधिकारियों द्वारा समिति के माध्यम से वन प्राणियों तथा अवैध शिकार को रोकने तथा आगे की कार्यवाही किए जाने की जानकारी दी बताया कि ग्रामीणों के सहयोग के माध्यम से वन समितियां सक्रिय रूप से कार्य करती चली आ रही है इस मौके पर उपस्थित लोगों को वन वन्यप्राणियों की रक्षा के लिए शपथ दिलाई गई कार्यशाला में तेंदूखेड़ा उप वनमंडल अधिकारी रेखा पटेल तेजगढ़ वन परिक्षेत्र अधिकारी आईपी मिश्रा डिप्टी रेंजर महेंद्र खरे एव वन्यप्राणी संरक्षण एवं सामाजिक कार्यकर्ता के साथ परिक्षेत्रों के सहायकों व वन समितियों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
– विशाल रजक तेंदूखेड़ा
