समाधान दिवस मे अधिकारियों ने सुनी फरियादियों की शिकायत

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। शनिवार को थाना परिसर मे समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें पुलिस और भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई। पुलिस- प्रशासनिक अधिकारियों ने शिकायत सुनकर निस्तारण कराया। सुनवाई के दौरान सर्वाधिक जमीन से संबंधित मामले पहुंचे। अधिकारियों ने मातहतों को प्राप्त शिकायती पत्रों का निस्तारण करने का निर्देश दिया। पुलिस के अनुसार थाना दिवस मे चार शिकायत आई। जिनका प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने हल्का इंचार्ज और लेखपाल को तत्काल मौके पर भेज चारों शिकायतों का निस्तारण करा दिया। थाना दिवस मे नायब तहसीलदार राजकुमार सिन्हा, इंस्पेक्टर क्राइम अनिल कुमार, लेखपाल आदित्य गंगवार, दरोगा अरविंद सिंह, ब्रह्मपाल सिंह सहित अन्य लेखपाल व हलका इंचार्ज मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *