समाज विरोधी लोगों पर सख्ती जरूरी- यतींद्रानंद महाराज

बरेली। जनपद मे हुए बवाल के आरोपी मौलाना तौकीर के खिलाफ प्रदेश सरकार ने जो सख्त कार्रवाई की है, वो नजीर है। समाजविरोधी लोगों, उनके मददगारों के खिलाफ ऐसी ही सख्ती से निपटना जरूरी है। पहले की सरकार उनको संरक्षण देती थी, योगी सरकार गुंडों-माफियाओं के अवैध साम्राज्य पर बुलडोजर चलाती है। सही मायनों में प्रदेश में कानून-अमन का राज्यतो अब आया है। रविवार को महापौर डॉ. उमेश गौतम के बेटे पार्थ गौतम के वैवाहिक कार्यक्रम में आए स्वामी यतींद्रानंद महाराज ने प्रेसवार्ता में यह बात कही। स्वामी यतींद्रानंद ने कहा कि बाबर आक्रांता था, लुटेरा था। वह अमानवीय कृत्यों के लिए कुख्यात था। ऐसे आक्रांता का कहीं मस्जिद नहीं बनना चाहिए, हमारे देश में तो कतई नहीं बनना चाहिए। जो लोग इसके पक्ष में हैं, उनको बाबर का इतिहास पढ़ना चाहिए। कहा कि बाबर का इस देश से कोई रिश्ता नहीं रहा है। वह भारत को सिफ लूटने आया था और उसने देश के लोगों पर अत्याचार किए। उन्होंने एसआईआर पर सरकार का समर्थन किया और कहा कि इससे वहीं लोग वोट दे पाएंगे जो यहां के नागरिक हैं। घुसपैठियों को वोट देने का अधिकार नहीं है और जो लोग एसआईआर का विरोध कर रहे हैं, उनकी राष्ट्रनिष्ठा संदिग्ध है। ऐसे लोगों को उसी देश में धकेल देना चाहिए, जहां वो जाना चाहते हैं। केंद्र और प्रदेश की सरकार लगातार कानून व्यवस्था सुधारने के साथ ही हमारी संस्कृति, सभ्यता और सनातन धर्म को विश्वव्यापी बनाने के लिए प्रयासरत है। जो सराहनीय है। स्वामी यतींद्रानंद ने भारत पर लगाए गए अमेरिका के टैरिफ पर भी कहा कि अमेरिका की घुड़की में अब देश आने वाला नहीं है। उसका टैरिफ फुस्स हो गया है और देश की अर्थव्यवस्था दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ रही है। देश आत्मनिर्भर हो रहा है। वो दिन दूर नहीं जब पूरी दुनिया भारत की अर्थव्यवस्था के इर्दगिर्द घूमेगी। भारत आज विश्व की प्रमुख शक्तियों में से एक है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *