समाजसेवी बृजभान सिंह यादव उर्फ गरीब एवं विमलेश कुमार पांडेय ने प्रसपा की सदस्यता करी ग्रहण

आजमगढ़- लोकसभा चुनाव में अपनी सशक्त उपस्थित दर्ज कराने के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) कमर कस चुका है। जिसको लेकर प्रदेश महासचिव रामदर्शन यादव के नेतृत्व में लगातार पार्टी को मजबूती प्रदान की जा रही हैं। शुक्रवार को कप्तानगंज के समाजसेवी बृजभान सिंह यादव उर्फ गरीब एवं विमलेश कुमार पांडेय को प्रसपा की सदस्यता ग्रहण कराते हुए रामदर्शन यादव ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश महासचिव रामदर्शन यादव ने कहा कि प्रसपा लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नीतियों से सभी प्रभावित है। अभी समाजसेवी बृजभान व विमलेश को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी गयी है जल्द ही कई पार्टियों के नेताओं को भी सदस्यता दिलायी जायेगी। क्योंकि सपा, भाजपा, सपा में कार्यकर्ताओ का सम्मान नहीं है वे प्रसपा की सदस्यता की मांग रहे है जल्द ही व्यापक पैमाने पर भारी संख्या में सदस्यता ग्रहण कराया जायेगा।सदस्यता ग्रहण करने वाले बृजभान यादव, विमलेश पांडेय ने कहा कि राजनीति में शिवपाल यादव ने अपने संघर्ष के बूत मुकाम हासिल किया है, जो सभी के लिए प्रेरणादायक है। कप्तानगंज क्षेत्र में प्रसपा की सदस्यता अभियान चलाकर आगामी चुनाव के मद्देनजर पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य किया जायेगा।इस मौके पर अतुल यादव आशू, बाबूलाल यादव, रामधनी यादव, प्रदेश सचिव, देवनाथ यादव, अभिषेक राजभर मिंटू, चंद्रदेव यादव, मूसे सोनकर, राजेश चैरसिया, सतीश सोनकर आदि लोग उपस्थित थे।

रिपोर्ट:-राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *