बरेली। सिविल लाइन मिशन कंपाउड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती मनाई गई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि अहिल्याबाई भारतीय इतिहास की एक प्रेरणादायी, न्यायप्रिय और जनकल्याणकारी शासिका थी। कहा कि उनके कार्य समाजवादी विचारधारा के मूल तत्वों, समानता, सामाजिक न्याय और सेवा से मेल खाते है। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होलकर ने महिलाओं और किसानों के लिए बहुत कार्य किए। जिला कोषाध्यक्ष ने कहा कि यह संकल्प लेते हैं कि हम उनके आदर्शों पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, शिक्षा, और सम्मान पहुंचाने की दिशा में लगातार कार्य करते रहेंगे। संचालन पंडित दीपक शर्मा ने किया। रविंद्र यादव, सुरेंद्र सोनकर, डॉ. अनीस बेग, नरेश पाल, बृजेश श्रीवास्तव, रणवीर सिंह जाटव, स्मिता यादव, राजेश्वरी यादव, श्यामवीर सिंह यादव, सुभाष चंद्र गुर्जर, काशीराम भारती, प्रमोदपाल, अमर सिंह पाल, शिवानी पाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव