समाजवादी पार्टी का बढ़ रहा कारवां, सैकड़ों कांग्रेसी हुए सपाई

बरेली। जिले मे कांग्रेस पार्टी तिनके की तरह बिगड़ती जा रही है। कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता प्रवीण सिंह ऐरन ने कांग्रेस का साथ क्या छोड़ा कि कांग्रेस हासिये पर आती जा रही है। प्रवीण सिंह के जाने के बाद पार्टी में शायद ही कोई ऐसा कद्दावर नेता बचा हो जो पार्टी को टूटने से बचा सके। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी कैंट विधानसभा क्षेत्र मे जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप और महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी के नेतृत्व मे पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन की मौजूदगी मे कांग्रेस के सैकड़ों नेता व पदाधिकारियों ने पंजे का साथ छोड़कर समाजवादी पार्टी की विधिवत सदस्यता ग्रहण कर ली। समाजवादी पार्टी में आए सभी कांग्रेसियों में विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाने और कैंट विधानसभा क्षेत्र से सुप्रिया ऐरन को भारी मतों से विजय दिलाकर विधायक बनाने का संकल्प लिया। कांग्रेस का साथ छोड़कर आए प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस कमेटी दीपक बाल्मीकि, महेंद्र सिंह, रामानंद कोहली, दीपा जेम्स, जयंती प्रसाद, मुनीष गंगवार, ईवी सिंह, निवेदिता सागर, जसवीर, शशि चंद्रा, कंचन शर्मा, ननकू लाल सागर, संजय गुप्ता, धीरज मधुकर, सुशील मसीह, फिरदोश ताज, गीता राजवंशी, अजय गोस्वामी, जलील अहमद अंसारी, लोकेश पंडित आदि के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शपथ ली। इस मौके पर शुभलेश यादव, जफर वेग, अरविंद यादव मयंक शुक्ला मोंटी, दिनेश यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अनुज गंगवार ने किया। समाजवादी पार्टी की बढ़ती ताकत को देखकर विरोधी पार्टियों में हड़कंप मचा हुआ है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *