सपा सांसद ने पेंशन योजनाओं में फर्जीवाड़े का लगाया आरोप

बरेली। समाजवादी पार्टी के आंवला से सांसद नीरज मौर्य ने लोकसभा में पेंशन योजनाओं में कथित फर्जीवाड़े का मुद्दा उठाते हुए बरेली क्षेत्र में करीब 1.23 करोड़ रुपये के घपले का आरोप लगाया। सरकार के लिखित उत्तर मे कहा कि विधवा पेंशन योजना के तहत 51 फर्जी मामले पकड़े गए है। जिनमें 18.02 लाख रुपये की पेंशन राशि वितरित हुई। इन मामलों में पेंशन रोक दी गई है और वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सांसद नीरज मौर्य ने सरकार से पूछा कि क्या बरेली व आंवला क्षेत्र मे फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर जीवित लोगों को मृत दिखाकर विधवा और वृद्धावस्था पेंशन की धनराशि निकाले जाने की जानकारी है। सांसद ने यह भी पूछा कि देशभर में ऐसे कितने मामले सामने आए है और भविष्य मे इस प्रकार की धोखाधड़ी रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। केंद्र सरकार की ओर से जवाब मिलने पर सांसद ने उस पर असहमति जताई है। उनका आरोप है कि आंकड़ों को सीमित बताकर मामले की गंभीरता कम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनना और लंबे समय तक पेंशन का भुगतान होते रहना व्यवस्था की बड़ी चूक को दर्शाता है। साथ ही केंद्र ने यह भी स्पष्ट नही किया कि पिछले पांच वर्षों मे देशभर मे ऐसे कुल कितने मामले सामने आए। कितनी राशि की रिकवरी हुई और दोषियों पर क्या कार्रवाई की गई। नीरज ने पेंशन योजनाओं में पारदर्शिता और सख्त निगरानी तंत्र लागू करने की मांग की है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *