सपा मे शामिल बिल्सी विधायक आरके शर्मा का हुआ स्वागत, बोले- 2022 मे बनेगी सपा सरकार

बरेली। समाजवादी पार्टी लखनऊ मे शामिल होने के बाद गुरुवार को विल्सी विधायक आर के शर्मा जिले में पहुंचे। इस दौरान शहर में स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी में किस प्रकार की भगदड़ मची है। उससे यह स्पष्ट होता है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ होने जा रहा है। विधायक आर.के शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की दमनकारी नीतियों व उपेक्षा से आहत होकर आज हर वर्ग व समाज समाजवादी पार्टी को आशा भरी निगाहों से देख रहा है। 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना चाहता है। इसके साथ ही समाजवादी छात्र सभा में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी लेकर आये रजत मिश्रा का भी स्वागत हुआ। इसके अलावा शिक्षामित्र संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाध्यक्ष अगम मौर्य से मिलकर अपना दर्द बयां किया। जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने कहा कि सरकार बनने पर शिक्षामित्रों की हर संभव मदद की जाएगी। इस मौके पर सत्येंद्र यादव, रविन्द्र यादव, तनवीर उल इस्लाम, गौरव जायसवाल, अखिलेश पटेल, विशाल गौतम, अरविंद यादव, बिजेंद्र यादव, अरविंद आनंद, गजेंद्र कुर्मी, मुकेश यादव, ऋषि राम यादव, अनमोल तिवारी, करन सिंह, रजत मिश्र, शिवम प्रजापति, अनुज कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *