फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। सपा प्रत्याशियों को मतगणना से पहले ईवीएम मे छेड़छाड़ का खतरा सताने लगा है। जिसके चलते सोमवार को सपा प्रत्याशी मतगणना केंद्र परसाखेड़ा वेयरहाउस पहुंचे। उन्होंने स्ट्रांग रुम के शटर पर लगी कागजी सील टूटने का आरोप लगाया। हालांकि भोजीपुरा विधानसभा के स्ट्रांग रूम में सील लगी थी जबकि बाकी आठ विधानसभा के स्ट्रांग रूम में सील नही थी। इस पर प्रशासनिक अफसरों ने आठ विधानसभा के स्ट्रांग रूम के बाहर गेट पर शील के दौरान कागज न लगाने की बात कही। इसके साथ ही स्ट्रांग रूम के पीछे दीवार का हिस्सा नहीं दिख रहा है। उसके लिए छोटा गेट खोलने की मांग की। उन्होंने एडीएम-ई बीके सिंह से बातचीत की। इसके बाद स्ट्रांग रूम की पीछे की साइड मे चुनी गई नई दीवार (निर्माण) पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इस नए निर्माण पर प्लास्टर और पेंट होना चाहिए था। अब अगर कोई ईट निकालकर स्ट्रांग रूम में घुस जाएं और फिर ईट मसाले से लगा दी जाएं तो कैसे मालूम होगा। एडीएम-ई ने कहा कि कड़ी सुरक्षा है। इस पर सपा प्रत्याशी बोले, भाजपा के लोग झूठे और मक्कार है। सुरक्षा पर भरोसा है लेकिन भाजपा नेताओं पर नहीं है। उन्होंने छोटे गेट पर लगी टीन की चादर हटाने की मांग की। उन्होंने कहा इसको हटाया जाएं। इसके बाद उस बड़े गेट की तरह पीछे नए निर्माण की दीवार पर भी निगाह रखी जा सके। एडीएम ने डीएम से बातकर खोलने की बात कही। इसके बाद कंट्रोल रूम मे कैमरे देखकर पीछे की साइड में कैमरे लगाने की बात कही। इसके साथ ही कंट्रोल रूम की ड्यूटी व्यवस्था के बारे में भी पूछा। इसके साथ ही स्ट्रांग रूम के गेट की दीवार पर कागज की सील टूटने पर भी नाराजगी जताई है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, प्रत्याशी विजयपाल सिंह, अताउर्रहमान, शहजिल इस्लाम, सुप्रिया ऐरन व तारिक लिटिल, हसीब खां समेत बड़ी संख्या में सपाई रहे।।
बरेली से कपिल यादव