सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- भाजपा गुंडों, माफिया और अपराधियों की है पार्टी

बरेली। रविवार को नेहरू युवा केंद्र में कश्यप समाज सेवा समिति की ओर से आयोजित कश्यप व्यापारी सम्मेलन और सम्मान समारोह हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार ने कश्यप, निषाद समाज का मछली पालन और नाव चलाने का मुख्य काम छीन कर बड़ी-बड़ी कंपनियों को दे दिया है। सरकार नौकरियां छीन रही हैं। लोग बेरोजगार हैं लेकिन उस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा। अब जरूरत है कश्यप और पीडीए समाज को व्यापार मे बढ़ चढ़कर भागीदारी लेने की। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कश्यप और निषाद समाज का हक छीना जा रहा है, लेकिन हम समाज के लोग अधिकारों को छीनने वालों की गद्दी छीन लेंगे। अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि जिले में लगभग चार लाख से अधिक कश्यप समाज का वोटर है। ऐसे कार्यक्रम हम करते रहेंगे और समाज को व्यापार और राजनीति में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करेंगे। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता संत कुमार कश्यप ने किया। वही सम्मेलन के बाद प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा गुंडों, माफिया और अपराधियों की पार्टी है। साबुन और गंगाजल छिड़ककर बहुत लोगों को पार्टी में ले लिया। साबुन और गंगाजल छिड़ककर बहुत लोगों को पार्टी में ले लिया। आगरा के सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर हुए हमले पर उन्होंने कहा कि इस तरह से किसी के घर में घुस जाना क्या सही है। अनुसूचित के लोग जागरूक हो रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के पीडीए के साथ जुड़कर आगे बढ़ रहे हैं। पहलगाम में हुए आतंकी हमले की घटना पर कहा कि पूरी पार्टी भाजपा के साथ नहीं है, सरकार के साथ है। सभी दल देश के साथ है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, कोषाध्यक्ष अशोक यादव, अमित राज सिंह, रामदास कश्यप, राजवीर कश्यप, नवीन कश्यप, संजीव, अवधेश कश्यप, विष्णु मनोहर यादव, अनिल पटेल, वीरपाल कश्यप आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *