बरेली। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती के मौके पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। विचार गोष्ठी में समाजवादी पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने डॉ राम मनोहर लोहिया द्वारा दिखाए हुए पथ पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने गोष्ठी में अपने विचार रखते हुए बताया कि डॉ राम मनोहर लोहिया का पूरा जीवन समाजवाद व सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ते हुए व्यतीत हुई। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने लोहिया के जीवन पर प्रकाश डाला। बही 23 मार्च को सपा कार्यालय पर सपा के एमएलसी प्रत्याशी मशकूर अहमद मुन्ना की बैठक होगी। इसके साथ ही बुधवार को प्रत्याशियों की नाम वापसी भी की गई। सपा प्रत्याशी ने बुधवार को कार्यालय पर बैठक कर सभी प्रमुख नेताओं को जिम्मेदारी दी। जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने बताया कि हर विधानसभा स्तर पर पार्टी के महत्वपूर्ण व मजबूत नेताओं को प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। जिसमे बहेड़ी विधायक अताउर रहमान, भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम, नवाबगंज पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, कैंट पूर्व सांसद प्रवीन सिंह ऐरन, आंवला पूर्व विधायक आर.के शर्मा, फरीदपुर पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, मीरगंज पूर्व विधायक सुल्तान बेग, बिथरी चैनपुर मे अगम मौर्य, शहर राजेश अग्रवाल को जिम्मेदारी दी है। इस मौके पर रामपुर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, महिपाल सिंह यादव, विजयपाल सिंह, सतेंदर यादव आदि लोग मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
